जयपुर के ऐतिहासिक परकोटा स्थित पुरोहित जी के कटला में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और जयपुर जिले के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।