जयपुर के करधनी इलाके के गोविंदपुरा से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक महिला और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं। मामले में महिला के पति पर संदेह जताया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।