जयपुर के 'ग्रीन ट्री स्कूल' (Green Tree School) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शिक्षा के नाम पर अभिभावकों के साथ खुली लूट का आरोप लगा है। स्कूल प्रबंधन ने नया सत्र शुरू होते ही अभिभावकों से पूरे साल की फीस और हजारों रुपये की किताबों के पैसे जमा कराए और अगले ही दिन बिना किसी सूचना के स्कूल बंद करने का फरमान सुना दिया।