राजस्थान चुनाव में दो अलग-अलग रंग देखने को मिले, जहां डीग में महिला मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया. महिलाएं घर के काम छोड़कर अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर लंबी कतारों में खड़ी रहीं और मतदान किया. वहीं दूसरी तरफ, जैसलमेर के भियाना स्थित पदरोडा ग्राम पंचायत बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर दो पक्षों में भारी हंगामा और तनावपूर्ण माहौल बन गया.