Jaisalmer Night Safari Ban News: सम के धोरों में अब सख्ती! सूर्यास्त के बाद ऊंट सफारी- एंट्री पर रोक

  • 3:41
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026
Jaisalmer Night Safari Ban News: सम के धोरों में अब सख्ती! सूर्यास्त के बाद ऊंट सफारी और एंट्री पर रोक जैसलमेर के प्रसिद्ध सम सैंड ड्यून्स क्षेत्र में वन्यजीवों और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। वन विभाग के निर्देशों के अनुसार डेजर्ट नेशनल पार्क (DNP) क्षेत्र के सम के धोरों में सूर्यास्त के बाद पर्यटकों के प्रवेश, ऊंट सफारी और अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। विभाग का कहना है कि रात के समय लेजर लाइट, तेज रोशनी और मानवीय गतिविधियां वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार और आवास को प्रभावित कर रही हैं। वन विभाग ने कैंप और रिसॉर्ट संचालकों को भी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। #jaisalmernews #samsanddunes #camelsafari #desertnationalpark #wildlifeprotection #forestdepartment #jaisalmertourism #rajasthantourism #ecotourism #wildlife Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो