Jaisalmer: India-Pakistan Border पर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | Breaking News

  • 3:29
  • प्रकाशित: फ़रवरी 17, 2026

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (Indo-Pak Border) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसलमेर के पास मजल क्षेत्र के गुंजनगढ़ गांव में एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा गया है। ग्रामीणों की सजगता की वजह से इस संदिग्ध को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। पकड़ा गया युवक तेलंगाना का निवासी बताया जा रहा है, जिसका नाम मोहम्मद अफाक हुसैन (38 वर्ष) है। ग्रामीणों ने युवक को संदिग्ध हालत में देखकर उससे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे तुरंत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवाले कर दिया। युवक के पास से एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। 

संबंधित वीडियो