राजस्थान के गृह राज्य मंत्री Jawahar Singh Bedham ने पेपर लीक मामले में एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। 'मगरमच्छों' (मास्टरमाइंड) की गिरफ्तारी के सवाल पर बेडम ने दो टूक कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी, चाहे वह कोई बड़ा नेता हो या आईएएस (IAS) अधिकारी।