मध्य प्रदेश के मृगवास निवासी ससुर और दामाद, जो राजस्थान के मनोहर थाना में पानी की मोटर खरीदने आए थे, उनके शव तलवाड़ा गांव के पास एक पुलिया के नीचे मिले हैं। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो पुलिया के नीचे दोनों के शव और उनकी बाइक बरामद हुई।