झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोटों (Counterfeit Currency) के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिले में 500 के जाली नोटों की छपाई और सप्लाई करने वाले इस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।