Jhunjhunu Nagar Nikay Chunav: सभापति चुनाव से पहले घमासान, Abdullah Agwan के नामांकन पर आपत्ति झुंझुनू नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर आपत्ति दर्ज की गई है। आपत्ति में उनके भाई के नगर परिषद से जुड़े कथित ठेकेदारी संबंधों का उल्लेख किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने मामले में प्रत्याशी से स्पष्टीकरण मांगा है और नगर परिषद आयुक्त से तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट तलब की है। वहीं समर्थकों की भारी भीड़ नगर परिषद कार्यालय पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस को भी व्यवस्था संभालनी पड़ी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और रिटर्निंग अधिकारी के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है। क्या नामांकन बरकरार रहेगा या चुनाव से पहले नया सियासी मोड़ आएगा? देखिए पूरी रिपोर्ट।