राजस्थान से आज दो बेहद दुखद खबरें सामने आई हैं। पहली घटना झुंझुनू के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहाँ बुडानिया का बास गाँव में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 3 दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ब्याह कर आई नीलू चौहान ने पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों का कहना है कि सब कुछ सामान्य था और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।