जोधपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागडे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें उल्टी और बेचैनी (गैस्ट्रिक समस्या) की शिकायत के बाद जोधपुर के सर्किट हाउस में डॉक्टरों की टीम द्वारा चेकअप किया गया है। राज्यपाल महोदय जोधपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्हें बेचैनी महसूस हुई। एहतियात के तौर पर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।