जोधपुर की मंडोर कृषि मंडी में एक खौफनाक हादसा हुआ। एक किराना व्यापारी की जेब में रखा मोबाइल (Vivo Y21) अचानक बम की तरह फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि व्यापारी की जांघ और हाथ की उंगलियां बुरी तरह झुलस गई हैं। घायल व्यापारी का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। व्यापारी के मुताबिक फोन 87% चार्ज था और अचानक उसमें आग लग गई।