बीकानेर में 'खेजड़ी बचाओ आंदोलन' अब और भी उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के आठवें दिन सैकड़ों महिलाओं ने धरना स्थल से कोर्ट गेट तक भव्य कलश यात्रा निकाली। खास बात यह रही कि महिलाओं ने अपने सिर पर कलश के साथ-साथ 'प्रतीकात्मक खेजड़ी का पेड़' भी रखा था। पर्यावरण को बचाने और राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए महिलाओं ने सरकार को कड़ा संदेश दिया है।