khejri के समर्थन में महापड़ाव, आज School में आधे द‍िन की छुट्टी और बाजारें बंद | Viral Video

  • 3:17
  • प्रकाशित: फ़रवरी 02, 2026

पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी पेड़ों की कटाई का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है. इसी के तहत आज बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर महापड़ाव किया जाएगा. महापड़ाव के समर्थन में स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखने का फैसला किया है. इस आंदोलन में अपने सहभागिता के लिए बीकानेर के सभी मुख्य बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रखे जाएंगे. सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है. #khejri #School #protest #marketsclosed #ravindrasinghbhati #mlaravindrasinghbhati

संबंधित वीडियो