Kirodi Gram Panchayat Voter List Error: मतदाता सूची से प्रशासक का नाम गायब! चुनाव से पहले बड़ा विवाद
दौसा जिले की सिकराय पंचायत समिति की किरोड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत की प्रशासक रामपति देवी मीणा का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब बताया जा रहा है।
परिजनों का आरोप है कि पहले परिवार के एक सदस्य का नाम मतदाता सूची से हटाया गया और बाद में रामपति देवी का नाम भी सूची में नहीं मिला। उनका कहना है कि इससे मतदान के अधिकार के साथ-साथ आगामी चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है।
मामले को लेकर निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। प्रभावित पक्ष का कहना है कि वे लगातार एसडीएम कार्यालय और चुनाव शाखा के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला है।
#dausanews #sikrai #kirodigrampanchayat #voterlist #voterlistcontroversy #panchayatelection #panchayatchunav #electionnews #rajasthanelection
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan