दौसा के दौरे पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सांसद मुरारी लाल मीणा के परिवारवाद वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान का बेटा किसान बने यह जरूरी नहीं, चाय बेचने वाला पीएम और किसान परिवार का बेटा सीएम बन सकता है. उन्होंने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया और सिकराय विधानसभा के पिलोड़ी गांव में भाजपा के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी महेंद्र मीणा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मंत्री लोकगीतों पर महिलाओं के साथ डांस करते भी नजर आए.