कोटा नगर निगम में महापौर चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया 18 से 19 सितंबर दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि 22 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। कुल 100 में से 57 वार्डों पर जीत के साथ बीजेपी को स्पष्ट बहुमत हासिल है, जिससे उसका महापौर बनना तय माना जा रहा है। बीजेपी में सीमा चौधरी और अनुसूया गोस्वामी का नाम दौड़ में आगे है, वहीं 39 सीटें जीतने वाली कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।