कोटा जिले की सुल्तानपुर पंचायत समिति की पडासलिया ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंचों के कार्यकाल में पंचायत बजट और सांसद-विधायक कोष की मदद से सीसी रोड समेत कई विकास कार्य हुए हैं. समय के साथ ग्रामीणों की जरूरतें बढ़ी हैं और अब बेहतर बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकता बन गई हैं. आने वाले पंचायत चुनाव में किन मुद्दों पर वोट पड़ेंगे, इस पर संवाददाता शाकिर अली की रिपोर्ट में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी राय रखी.
#panchayatelection #politics