सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमा मंडन करने, हथियारों के साथ फोटो-वीडियो डालने और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में 90 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित कर 27 बंद कराए गए, 35 से आपत्तिजनक पोस्ट हटवाई गईं और 35 खाताधारकों को पाबंद किया गया है. चिन्हित लोगों में हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर बदमाश भी शामिल हैं, जिनमें सांगोद के आदिल मिर्जा पर 34 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.