Kotputli accident news: कोटपूतली: 4साल की बच्ची को कुचला! विधायक आवास के बाहर फूटा गुस्सा

  • 3:33
  • प्रकाशित: नवम्बर 09, 2026
कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 स्थित उपली कोठी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पहले थाने में जमकर हंगामा किया और बाद में स्थानीय विधायक हंसराज पटेल पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए उनके आवास के बाहर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हादसे के असली चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

संबंधित वीडियो