सिरोही से 3 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश का राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने सनसनीखेज खुलासा किया है.लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेपाल से आए दो शूटरों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके मोबाइल से पूर्व विधायक की तस्वीरें और फार्म हाउस की रेकी के सबूत मिले हैं. घटना के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने चिंता जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि पुलिस ने संयम लोढ़ा की सुरक्षा बढ़ा दी है.