मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकले चीतों ने अब राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र को अपना नया ठिकाना बना लिया है। कूनो की मशहूर मादा चीता 'आशा' की संतान केपी-2 (KP-2) पार्वती नदी को पार कर बारां और कोटा के जंगलों में घूम रहा है, वहीं एक और चीता केपी-3 की दस्तक ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है।