राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP) में लगातार बैठकों का दौर जारी है. शुक्रवार 12 जनवरी को एक बड़ी बैठक में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक हुआ. राजस्थान विधानसभा चुनाव जीत के बाद भी आलाकमान का फोकस उन सीटों पर रहा, जहां बीजेपी कम वोटों से हारी और कम मतों से जीती है. लोकसभा की 25 सीटों के लिए इस बैठक में रणनीति बनाई गई. बैठक में सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (C.P. Joshi) मौजूद रहे.