कोटा की रामगंज मंडी पुलिस ने 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और स्थानीय दलालों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।