Mahakumbh 2025: महाकुंभ का तीसरा Amrit Snan जारी, साधु-संत लगा रहे डुबकी, सुरक्षा के खास इंतजाम

  • 17:34
  • प्रकाशित: फ़रवरी 03, 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आज बसंत पंचमी का अमृत स्नान किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में अखाड़े के साधु-संत और महात्मा शामिल हो रहे हैं. नागाओं का स्‍नान हो रहा है. मौनी अमावस्‍या के अमृत स्‍नान से पहले हुई भगदड़ के बाद इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम मेला क्षेत्र में किये गए हैं. 12 किलोमीटर में फैले घाट एरिया को कई भागों में बांटा गया है और लोगों को नजदीकी घाटों पर ही स्‍नान करने की सलाह दी गई है. बताया जा रहा है कि आज भी करोड़ों की संख्‍या में श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्‍था की डुबकी लगाएंगे. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महामंडलेश्वर साधवी निरंजन ज्योति ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं से अपील है कि वह संगम में स्नान करने के बजाय बनाए गए घाट पर डुबकी लगाएं, क्योंकि पूरा क्षेत्र ही संगम क्षेत्र कहलाता है.  

संबंधित वीडियो

lawrence_590670
4:45
अक्टूबर 24, 2026 22:17 pm IST