कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित 1100 साल पुराने ऐतिहासिक चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज की जघन्य हत्या ने पूरे हाड़ौती क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रात के अंधेरे में मठ में घुसकर हमलावरों ने सोते हुए महंत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।