एनडीटीवी राजस्थान के विशेष कार्यक्रम 'निष्पक्ष प्रहार' में आज हम उठा रहे हैं एक बेहद गंभीर मुद्दा। जयपुर ग्रामीण के सामोद में पुलिस ने करीब 3000 किलो दूध पाउडर से भरी वैन पकड़ी है। यह दूध सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों के लिए था, लेकिन इसे कालाबाजारी कर मावा बनाने वाली भट्टियों को बेचा जा रहा था।