राज्य पक्षी Great Indian Bustard को लेकर बड़ा अपडेट, Thar के रेगिस्तान में लौटेंगे वापस! |Godawan

  • 2:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 26, 2026
जैसलमेर में सालों से चल रहे संरक्षण अभियान के तहत कैप्टिव ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को अब प्राकृतिक जंगल में छोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 2012 में विलुप्ति की कगार पर पहुंचे गोडावण की संख्या बढ़ाने के लिए वन विभाग और WII देहरादून के संयुक्त प्रयासों से आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन तकनीक का सफल प्रयोग किया गया. अब रीवाइल्डिंग टनल में प्रशिक्षण प्राप्त 8 से 10 स्वस्थ गोडावण पक्षियों को 3 व 4 अक्टूबर को रामदेवरा और सुदासरी के खुले वातावरण में रिलीज़ किया जाएगा. #greatindianbustard #jaisalmer

संबंधित वीडियो