राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. अध्यक्ष पद के दावेदार पराक्रम सिंह राठौड़ और पिंकेश पोरवाल समेत कई नेताओं ने स्वेच्छा से अपने नामांकन वापस ले लिए. पराक्रम राठौड़ ने साफ किया कि उन्होंने बृज किशोर शर्मा के समर्थन में डमी फॉर्म भरा था और पार्टी व सरकार के फैसले का सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ किया है.
#RCAElection #Breaking News