Manohar Bhadu Suicide Jaipur: सांचौर के खारा निवासी सस्पेंड व्याख्याता मनोहर लाल भांदु ने बुधवार को जयपुर में महेश नगर इलाके में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मनोहर ने मोबाइल से दोस्त को भेजे सुसाइड नोट में SOG अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि बार-बार की पूछताछ, कोर्ट की पेशी और आर्थिक तंगी ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया. शव तीन घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा और इसके ऊपर से तीन ट्रेनें गुजर गई. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपों की पड़ताल कर रही है. #ManoharLalBhandu #SanchoreNews #JaipurSuicide #SOGRajasthan #JusticeForManohar #RajasthanNews #PaperLeakInvestigation #MaheshNagarJaipur #BreakingNews #SOGHarassmentAllegation #SanchoreUpdate