मिडल ईस्ट (मध्य पूर्व) में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान के बारां, जयपुर और जोधपुर के कई परिवार और नागरिक इस वक्त दुबई, अबू धाबी और ईरान में फंसे हुए हैं।