राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब मराठी भाषा पढ़ाने की तैयारी को लेकर प्रदेश में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। राज्यपाल के आधिकारिक निवास 'लोक भवन' (राजभवन) की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कड़ी आपत्ति जताई है।