दौसा जिले में सरकारी योजनाओं की सहायता राशि हड़पने के लिए किए गए एक बड़े और सनसनीखेज फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन करने के आरोप में पुलिस ने दो डॉक्टरों और एक रेडियोग्राफर को गिरफ्तार किया है.