मिर्जापुर द मूवी के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किए गए ‘शूरवीर’ गाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। राजस्थानी सिंगर रैपरिया बालम ने आरोप लगाया है कि गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया और वीरों को समर्पित गीत को गैंगस्टर किरदारों के साथ जोड़ना आपत्तिजनक है। वहीं रैपरिया बालम ने फिल्म से गाना हटाने, सार्वजनिक माफी और महाराणा प्रताप के नाम पर स्कूल बनाने की मांग की है। इस मामले में कॉपीराइट, ऐतिहासिक भावनाओं और गाने के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.