राजस्थान निकाय चुनाव में कहीं रोमांचक मुकाबले तो कहीं भारी राजनीतिक हंगामा देखने को मिला, जहां लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस के शब्बीर कुरैशी ने 23 वोट पाकर 1 वोट से जीत दर्ज की और गुलाबपुरा में कांग्रेस के रामदेव खारौल उपाध्यक्ष बने. वहीं बारां में AAP के तेजेश सुमन 31 वोट हासिल कर उपसभापति बने, जबकि भीनमाल नगर पालिका में वोटिंग के दौरान निर्दलीय पार्षद के पहुँचने पर जमकर विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की तैनाती देखने को मिली.