नागौर की कुचेरा नगर पालिका चेयरमैन चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल और बाड़ेबंदी का माहौल गरमा गया है। वार्ड नंबर 9 से विजयी पार्षद निंबाराम और उनकी पत्नी के कथित अपहरण मामले में नामजद आरोपी और चेयरमैन प्रत्याशी तेजपाल मिर्धा की तलाश में पुलिस नागौर बीकानेर रोड स्थित एक होटल पहुंची। पुलिस की टीम जब होटल पहुंची तो तेजपाल मिर्धा वहां मौजूद नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने होटल के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया है।