राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले युवा नेता नरेश मीणा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ मिलकर बारा, बूंदी और देवली-उनियारा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों पर समर्थित उम्मीदवार उतारने का बड़ा ऐलान किया है.
नरेश मीणा ने अंतरा, बांदना नगर और बारां में प्रधान पद के चेहरे घोषित करते हुए दावा किया कि पंचायत चुनाव में 90% उम्मीदवार युवा और साफ छवि वाले होंगे. साल 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए AAP के साथ-साथ RLP और BAP को भी तीसरे मोर्चे (Third Front) में जोड़ने की कवायद तेज हो गई है.
#panchayatelection #rajasthanpolitics #nareshmeena