NDTV Reality Check: आभानेरी CHC में स्टाफ की कमी, मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज! Hindi News

  • 4:22
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026
NDTV Reality Check: आभानेरी CHC में स्टाफ की कमी, मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज! Hindi News दौसा जिले के आभानेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में NDTV राजस्थान के रियलिटी चेक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। अस्पताल में निर्धारित ओपीडी समय के दौरान अधिकांश कर्मचारी और चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं मिले, जबकि मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। जानकारी के अनुसार CHC में डॉक्टरों के स्वीकृत 5 पदों में से 4 पद खाली हैं और पूरा स्वास्थ्य केंद्र एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत भी की। रियलिटी चेक के दौरान सुबह ओपीडी समय में केवल कुछ कर्मचारी ही मौजूद मिले। वहीं कई मरीज डॉक्टर का इंतजार करते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नियमित चिकित्सकीय सुविधाओं की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इन कमियों को दूर करेगा और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएंगी? #abhaneri #dausa #chc #healthsystem #realitycheck #dausanews #rajasthannews #hospitalnews #doctorshortage #publichealth #breakingnews #ndtvrajasthan Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो