नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने कई बस्तियों, घरों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचाया.शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक करीब 35 घर बह गए और तीन पुल प्रभावित हुए। पहाड़ पर भूस्खलन से नदी का रास्ता बाधित होने के बाद तेज बहाव आने की बात सामने आई है.सेना, पुलिस और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं, जबकि नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.
#nepal #disaster