राजस्थान के विभिन्न नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपने-अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है।