राजस्थान के बूंदी दौरे पर पहुंचे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय चुनाव के बाद जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि जहां बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है, वहां पुलिस और प्रशासन के दम पर पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें उठाने की कोशिश की जा रही है।