राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के ढाई साल के कामकाज से जनता संतुष्ट है।