जयपुर के वार्ड नंबर 109 में कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का एक भाषण सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप्स में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कागजी निर्दलीय अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को लेकर ‘बटोगे तो कटोगे’ जैसी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद अमीन कागजी ने NDTV से बातचीत में अपने बयान पर सफाई दी।