राजस्थान में वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर उदयपुर द्वारा पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक उत्सव 'ऑक्टव' का भव्य आयोजन किया गया. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया. इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम से लोगों को पूर्वोत्तर की विविध संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिला.