राजस्थान में अब नशा तस्करों की खैर नहीं! मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेश की पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पूरी तरह से एक्शन मोड में है। 'ऑपरेशन वज्र प्रहार' के तहत ब्यावर पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसने ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है।