राजस्थान के पाली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जोधपुर से पाली आ रही एक निजी बस नया बस स्टैंड के पास हादसे का शिकार हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, बस पहले तेज रफ्तार में एक दीवार से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर रपट (पुलिया) से नीचे उतर गई।