Panchayat Chunav: शाम 4 बजे Bhajanlal Cabinet की बैठक, पंचायत चुनाव पर क्या होगा फैसला?|Barmer

  • 4:09
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026
पंचायत चुनाव को लेकर राजस्थान बीजेपी में मंथन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और संगठन महामंत्री अजय कुमार शामिल रहेंगे और सुबह 11 बजे से दौसा, कोटपुतली, बहरोड़, झुंझुनू, सीकर, करौली, जालौर व बांसवाड़ा के कार्यकर्ताओं से संवाद होगा. वहीं शाम 4 बजे सीएमओ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक है, जिसमें नीतिगत फैसलों, शहरी विकास, पंचायत चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा संभव है. उधर बाड़मेर में जिला परिषद सदस्य चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कलेक्टेट पर उम्मीदवारों की लंबी कतारें दिखीं.

संबंधित वीडियो