राजस्थान पंचायत चुनाव में कोटा जिले की कुंदनपुर ग्राम पंचायत से पूर्व पंचायती राज मंत्री दिवंगत भरत सिंह के बेटे गंगा सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। गंगा सिंह ने 800 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जिसके बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली।
जीत के बाद गांव में जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान ‘सरपंच के बाद विधायक की बारी’ जैसे नारों ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
गंगा सिंह ने कहा कि वह अपने पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। उनके पिता भरत सिंह ने भी करीब 40 साल पहले सरपंच पद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। गंगा सिंह ने बताया कि गांव वालों की इच्छा पर उन्होंने चुनाव लड़ा और ग्रामीणों ने उन्हें जीत दिलाई।
#GangaSingh #BharatSingh #KotaNews #Sangod #RajasthanPanchayatElection #SarpanchElection #RajasthanPolitics #गंगासिंह #भरतसिंह #सरपंचचुनाव #NDTVRajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan