राजस्थान में पंचायत चुनाव के ठीक पहले भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा है, जहां 39 कार्यकर्ता और कई ब्लॉक प्रभारी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. डूंगरपुर के सुखलाल मकराना सहित इन सभी नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस सियासी फेरबदल से चुनाव से पहले बीजेपी का कुनबा काफी मजबूत होता दिख रहा है, जिस पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है.